टीवी

Bigg Boss 13: असीम रियाज ने 50 सेक्सिएस्ट एशियन मेल की रैंकिंग में बनाई जगह, ऋतिक रोशन पहले नंबर पर

इस लिस्ट में ऋतिक रोशन जहां पहले नंबर पर हैं वहीं बिग बॉस 13 के सबसे पॉपुलर सदस्य असीम रियाज को 24वें नंबर पर जगह मिली है.

Bigg Boss 13: असीम रियाज ने 50 सेक्सिएस्ट एशियन मेल की रैंकिंग में बनाई जगह, ऋतिक रोशन पहले नंबर पर
असीम रियाज (Image Credit: Instagram)

ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र 'ईस्टर्न आई' (Eastern Eye) की तरफ से साल के सबसे 'सेक्सिएस्ट एशियन मेल' (Sexiest Asian Men) रैंकिंग में अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बाजी मारी. 45 साल की उम्र में भी ऋतिक के इस जलवे की देख हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया. हालांकि 50 लोगों की इस लिस्ट में एक ऐसा नाम भी है जिसे जानकार बिग बॉस (Bigg Boss 13) के कई फैंस खुशी झूम उठेंगे. क्योंकि इस लिस्ट में 24वें नंबर पर बिग बॉस 13 के सबसे पॉपुलर सदस्य असीम रियाज (Asim Riaz) को जगह मिली है. जी हां, इस लिस्ट में बॉलीवुड संग टीवी के भी कई कलाकारों को लिस्ट में रखा गया है. टीवी स्टार विवियन डीसेना को इस लिस्ट तीसरा स्थान मिला है.

बिग बॉस में 13 लगातार सभी निशाने पर रहे असीम रियाज की पॉपुलारिटी में पिछले कुछ समय में काफी उछाल आया है. सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा संग हुई उनकी लड़ाई में सोशल मीडिया पर अधिकतर लोग असीम के साथ खड़े रहे हैं. ऐसे में अब असीम का नाम इस लिस्ट में आने से उनके फैंस बेशक खुश होंगे. असीम के ट्विटर अकाउंट से भी खुद को मिली ये कामयाबी पर खुशी जाहिर की है.

वैसे आपको बता दे कि लिस्ट में पहला स्थान आने के बाद ऋतिक रोशन ने अपनी प्रतिकिया दी है. ऋतिक ने कहा कि "मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो ऐसा महसूस करते हैं और मुझे वोट दिया है. मैं अभिभूत हूं."  उन्होंने कहा, "चीजों के बड़े परिदृश्य में महज एक व्यक्ति का रूप प्रासंगिक नहीं होता है. मैं लोगों को उनके देखने के तरीके से नहीं आंकता हूं. इसी तरह, मैं अपने आप को जिस तरह से देखता हूं, उसके अनुसार खुद को नहीं आंकता."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).