रामायण में राम का किरदार निभा पॉपुलर हुए अरुण गोविल का खुलासा, कहा- इस रोल ने मेरा करियर रोक दिया
अरुण गोविल ने कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म में हीरो के तौर पर की थी और 'रामायण' के बाद जब मैं बॉलीवुड में वापस लौटना चाहा तो मेरे लिए काम करना मुश्किल हो गया.
रामानंद सागर की प्रस्तुति 80 के दशक का लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'रामायण' (Ramayan) में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल (Arun Gowil) का कहना है कि उसे मेगा शो के बाद उनका करियर रुक सा गया, क्योंकि निर्माता उन्हें किसी अन्य किरदार में कास्ट नहीं करना चाहते थे. अभिनेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "मैंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म में हीरो के तौर पर की थी और 'रामायण' के बाद जब मैं बॉलीवुड में वापस लौटना चाहता था, तो निर्माता कहते थे, 'आपकी राम वाली छवि काफी मजबूत है, हम आपको किसी और किरदार में कास्ट नहीं कर सकते या सहायक भूमिका नहीं दे सकते हैं'."
अभिनेता ने आगे कहा, "उन्हें लगता था कि मैं कमर्शियल फिल्म में और फिट नहीं बैठ सकता. वह मेरे करियर का सबसे बड़ा माइनस प्वॉइंट बन गया और मुझे अहसास हुआ कि मैं कभी भी शोबिज में वापस नहीं लौट पाऊंगा, जैसा कि मैं चाहता था. मैंने कुछ टीवी शो किए, लेकिन हर बार मैं कुछ ऐसा कर देता था, जिस पर लोग मुझे टोक देते थे, 'अरे, रामजी! आप ये क्या कर रहे हैं!"
उन्होंने आगे कहा, "एक ओर जहां एक शो से मुझे अपार प्रेम और आदर मिला, लेकिन दूसरी ओर मेरा करियर रुक गया. बीते 14 सालों से मैंने स्पेशल एपीयरेंस के अलावा कुछ भी नहीं किया."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2020 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

