Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार Sheezan Khan गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

तुनिषा शर्मा के मौत के मामले में वालीव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Sheezan Khan And Tunisha Sharma (Photo Credit : Twitter/@shubhamrai80)

Sheezan Khan Arrested in Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के मौत के मामले में वालीव पुलिस ने तुनिषा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है. उन्हेंकल कोर्ट में पेश किया जाएगा. Tunisha Sharma Found Dead: तुनिशा का मर्डर हुआ या सुसाइड? पुलिस दोनो एंगल से करेगी जांच, मां ने को-स्टार पर लगाया गंभीर आरोप

मुंबई में 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. तुनिषा की मां ने अभिनेता शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि तुनिषा ने अभिनेता शीजान से परेशान होकर आत्महत्या की है.

आपको बता दें कि तुनिषा फिल्म फितूर में रोल कर चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका भी निभाई है. इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार उन्होंने काम किया है.

तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी. वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड