Shaka Laka Boom Boom में करुणा का रोल निभा चुकी हंसिका मोटवानी अब दिखती हैं इतनी Hot, देखें उनकी ये लेटेस्ट Photos
टीवी शो 'शाका लका बूम बूम' में करुणा का किरदार निभाया था एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि आगे चलकर हंसिका साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में बतौर अभिनेत्री नाम कमाएंगी.
90 के दशक के बच्चों के बीच टीवी शो 'शाका लका बूम बूम' (Shaka Laka Boom Boom) काफी लोकप्रिय रहा है और इसे खूब पसंद किया गया. शो में जिस तरह से संजू अपनी जादुई पेंसिल से अपनी कल्पना को हकीकत में बदलता था, ये देखना हर बच्चे के लिए सपनों के सच होने जैसा ही था. शो में कई सारे किरदार और कलाकार नजर आए. इसी शो में करुणा (Karuna) का किरदार निभाया था एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि आगे चलकर हंसिका साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में बतौर अभिनेत्री नाम कमाएंगी.
हंसिका अब 28 वर्ष की हैं और आज दक्षिण से लेकर मुंबई (Mumbai) तक उनकी काफी पॉपुलैरिटी है. जिस सादगी के साथ अपने बचपन के उस टीवी शो में वो नजर आईं उसमें और उनके अब के लुक में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है. हंसिका सोशल मीडिया की उन बेहद हॉट (Hot) और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोविंग जबरदस्त है.
हंसिका ने 15 साल की उम्र में पूरी जगन्नाथ की तेलुगू फिल्म 'Desamuduru' से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
View this post on Instagram
#facetimephotoshoot #facetimechallenge . Ft. @sumanthtittu 📸 #FaceTime #series
इसके बाद वो कई सारे तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में नजर आईं. 2007 में हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' से बॉलीवुड में भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली.
सोशल मीडिया पर उनकी ये हॉट फोटोज (Hot Photos) देखकर यकीन कर पाना मुश्किल है कि ये वही 'शाका लका बूम बूम' वाली करुणा हैं. ये भी पढ़ें: Shaktimaan Returns: शक्तिमान, गीता विश्वास और तमराज किलविश, अब ऐसी दिखती है इस शो की कास्ट
View this post on Instagram
“ Life is what happens when you're busy making other plans.” — John Lennon. #throwback 🌊🌊🥰
इस शो के अलावा वो 'देस में निकला होगा चांद', 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी', सोन परी', करिश्मा का करिश्मा, 'सेलेब्रिटी फेम गुरुकुल' जैसे कई सारे शोज में नजर आ चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

