इस टॉलीवुड स्टार के जन्मदिन पर इन 5 राज्यों में बंटा फ्री आइसक्रीम, 9 ट्रकों की ली गई मदद
ये एक्टर जाह्नवी कपूर का भी फेवरेट कलाकार है और आज ये अपना 9वां जन्मदिन मना रहे हैं
टॉलीवुड स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverkonda) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक स्पेशल सरप्राइज देने का फैसला किया है. ये तोहफा फैंस को बेशक पसंद भी आएगा क्योंकि इस जन्मदिन पर वो लोगों के बीच आइसक्रीम वितरण करने वाले हैं.
इस तपती हुई गर्मी के मौसम में विजय अपने जन्मदिन पर फैंस को आइसक्रीम की ठंडक तोहफे के रूप में देने जा रहे हैं. द न्यूज मिनट की खबर के अनुसार, ये आइसक्रीम 5 राज्यों में बांटे जाएंगे जिनमें हैदराबाद, वारंगल, विजयवाड़ा, तिरुपति, बेंगलुरु, चेन्नई और कोच्ची शामिल है.
बताया जा रहा है कि इस काम को पूरा करने के लिए 9 ट्रकों की मदद ली जाएगी. विजय हैदराबाद के बंजारा हिल्स के पास खुद एक आइसक्रीम ट्रक में अपने हाथों से फैंस को आइसक्रीम बांटते हुए नजर आए.
सोशल मीडिया पर उनकी अब फोटोज भी काफी वायरल (viral) हो रही हैं.
View this post on Instagram
This Sunday. The 12th of May. You will experience what I call "The Song of the Year" #DearComrade
बात करें फिल्मों की तो विजय अपनी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' (Dear Comrade) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में वो कम्युनिस्ट बैकग्राउंड से आनेवाले एक स्टूडेंट लीडर की भूमिका निभाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

