बॉलीवुड

Twitter Reacts: 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ट्रेलर से निराश हुए फैंस, इंटरनेट पर छाए ये मीम्स

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ का ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया

Twitter Reacts: 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ट्रेलर से निराश हुए फैंस, इंटरनेट पर छाए ये मीम्स
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ऑफिशियल पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

आमिर खान की इस साल की मेगा प्रोजेक्ट ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ का ट्रेलर बेहद ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया गया. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर आमिर के साथ ही इस फिल्म में नजर आनेवाले अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मौजूद थी. एक तरफ जहां इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस फिल्म का ये ट्रेलर देखने के बाद बेहद एक्साइटेड हैं वहीं सोशल मीडिया पर कई सारे लोगों को ये पसंद नहीं आई है.

आमिर खान की इस फिल्म की तुलना असल में हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ से की जा रही है.

उनका कहना है कि आमिर ने उस फिल्म की कॉपी करके अपनी इस फिल्म को बनाया है. साथ ही उन्होंने इस फिल्म को देसी पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन भी बता दिया.

वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस फिल्म के वीएफएक्स के काम को लेकर निराशा जताई है. उनका कहना है कि फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें वीएफएक्स का काम बढ़िया ढंग से नहीं किया गया.

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर कई सारे मीम्स भी देखने को मिले हैं.

बता दें कि फिल्म का निर्देशन ‘धूम 3’ को डायरेक्ट करने वाले विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है. ये फिल्म आनेवाली 8 नवंबर, 2018 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2018 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).