बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने रिलीज किया पीएम मोदी पर बन रही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर, भंसाली कर रहे हैं प्रोड्यूस

इस फिल्म को संजय लीला भंसाली और महावीर जैन (Mahaveer Jain) मिलकर बना रहे हैं जबकि संजय त्रिपाठी (Ssanjay Tripaathy) इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने रिलीज किया पीएम मोदी पर बन रही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर, भंसाली कर रहे हैं प्रोड्यूस
मन बैरागी पोस्टर (Image Credit: Instagram)

आज सुबह हमने आपको बताया था कि मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लाइफ पर फिल्म बना रहे हैं. ऐसे में अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर (First Look Poster) सामने आ चुका है. फिल्म का नाम है ‘मन बैरागी: जब मैं मुझसे मिला’ (Mann Bairagi) है. फिल्म में पीएम मोदी के जवानी के दिनों को दिखाया गया हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पीएम मोदी की उन बातों को सभी के बीच लाया जाएगा जिसके बारे में लोगों को जानकारी ना के बराबर है. इसकी कहानी के लिए काफी रिसर्च किया गया है. ये लगभग एक घंटे की फीचर फिल्म (Feature Film) होगी.

इस फिल्म के पोस्टर को अभिनेता प्रभास (Prabhas) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.

इसके साथ ही अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस पोस्टर को शेयर किया है.

इस फिल्म को संजय लीला भंसाली और महावीर जैन (Mahaveer Jain) मिलकर बना रहे हैं जबकि संजय त्रिपाठी (Ssanjay Tripaathy) इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भंसाली को फिल्म की कहानी बेहद ही पसंद आई है. क्योंकि इसमें यूनिवर्सल अपील और मैसेज है. इसकी कहानी काफी रिचर्स के बाद तैयार की गई है. हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं है. लेकिन ये इसी सर्दियों में सभी के बीच आ जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).