Cute Video: मीडिया को देखकर 'Hi' और 'Goodbye' कहते तैमूर का ये वीडियो आपने देखा क्या?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तैमूर अली खान का ये क्यूट वीडियो. आप भी देखें
तैमूर अली खान अब जैसे-जैसे बड़े हो रहे हैं वैसे-वैसे ही मीडिया फोटोग्राफर्स के साथ उनका तालमेल भी बढ़ता नजर आ रहा है. बचपन से ही पापाराजी से घिरे रहने वाले तैमूर अली खान पहले तो मीडिया के सामने पोज करने के लिए जिद्द करते थे और रोने भी लगते थे. अब वो मीडिया को देखकर हाय-हेलो भी करने लगे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों उनके कुछ वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. वीडियो में देखा गया कि जब मीडिया तैमूर को हाय कहने को कहती हैं तो वो बेहद क्यूट अंदाज में उन्हें हाय और बाय कर रहे हैं. करीना हो या फिर तैमूर की नैनी, ये अक्सर इस बात से दंग रहते हैं कि तैमूर का ध्यान मीडिया की तरफ से हटता ही नहीं वो एक टक कैमरों की तरफ देखते रहते हैं.
View this post on Instagram
I can watch this on repeat for my entire life 😭😭😭😭😭😭😭 so cute! #taimuralikhan
जाहिर सी बात है कि अपने जन्म से ही तैमूर अपने परिवार के साथ ही मीडिया के भी चहेते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी कोई न कोई फोटोज वायरल होती रहती हैं. इतना ही नहीं, तैमूर अभी एक साल के भी नहीं हैं लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके कई सारे फैन क्लब्स मौजूद हैं जिनकी फॉलोअरशिप की तादाद भी काफी ज्यादा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

