जन्मदिन पर तापसी पन्नू ने लॉन्च किया अपना नया एप, फैंस को दे रही हैं ये सुनहरा मौका
तापसी पन्नू आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं और इस स्पेशल दिन पर उन्होंने अपने फैंस के साथ जुड़े रहेने के लिए अपना नया एप लॉन्च किया
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आज अपने जन्मदिन पर अपना मोबाइल एप प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि इसके द्वारा वह वास्तविक लोगों से जुड़ना चाहेंगी, न कि फर्जी खातों से. एक बयान के अनुसार, आधिकारिक एप 'तापसी पन्नू' को न्यूयॉर्क की प्रौद्योगिकी कंपनी एस्केप एक्स की सहायता से बनाया गया है.
तापसी ने कहा, "एस्केप एक्स ने जब इसके लिए मुझसे संपर्क किया तब यह मेरी योजनाओं में नहीं था. बाद में मुझे एहसास हुआ कि मेरे प्रशंसकों से जुड़ने का यह एक नया तरीका हो सकता है."
तापसी के जीवन से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सबसे पहले आप तक यह एप पहुंचाएगा.
'सूरमा' में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाने वाली तापसी फिल्म में अपनी पहनी जर्सी देने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन करेंगी. तापसी उनके एप के माध्यम से नामांकन करने वाले उनके प्रशंसकों को चुनेंगी और एक भाग्यशाली प्रशंसक को वह जर्सी सौंपेंगी.
उन्होंने कहा, "मेरे दिमाग में यह विचार 'सूरमा' की शूटिंग शुरू होने के समय से है और मुझे खुशी है कि अब यह पूरा हो रहा है."
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

