यूट्यूब पर रिलीज हुई हॉरर फिल्म 'कंचना 3', आते ही मचाया धमाल
तापसी पन्नू की इस हॉरर फिल्म को इंटरनेट पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पोंस मिल रहा है
फिल्म 'कंचना 3' को हाल ही में यूट्यूब पर इसके मेकर्स ने रिलीज कर दिया. फिल्म के इंटरनेट पर आते ही ये दर्शकों के बीच हिट हो गई है. गोल्डमाइंस फिल्म्स द्वारा यूट्यूब पर रिलीज की गई इस फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. इस फिल्म के पहले दो पार्ट्स को दर्शकों से शानदार प्रतिसाद मिला और अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी फैंस के बीच सफल हो गया है. हैरानी की बात ये है कि फिल्म को इंटरनेट पर 75 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं.
फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आ रही हैं. इसके तीसरे पार्ट की खास बात ये है कि इस बार फिल्म की स्टोरी प्लाॅट और इसकी कास्ट इस बार नई है. यही वजह है कि फैंस को इस फिल्म में काफी हद तक नयापन भी देखने को मिलेगा.
फिल्म की कहानी के अनुसार एक एनआरआई व्यक्ति अपने मकान को बेचने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करता है. लेकिन इस मकान पर भूत का साया होने के चलता उसे ऐसा करने में मुश्किलें सहनी पड़ती है. इस घर में मौजूद भूत कोई और नहीं बल्कि उस एनआरआई शख्स के परिवारवालें ही हैं जिनका वो हत्या कर चूका होता है.
ये फिल्म आपको जितना डराएगी उतना ही गुदगुदाएगी भी. बताया जा रहा है कि फिल्म को मिले भारी रिस्पोंस के चलते ये यूट्यूब के टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड भी कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

