बॉलीवुड

Taajdaar-E-Haram Song: जो औरतों की इज्जत नहीं करता उसे ऐसी सजा देते हैं जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से उनका सॉन्ग ‘ताजदार-ए-हरम’ रिलीज किया गया है

Taajdaar-E-Haram Song: जो औरतों की इज्जत नहीं करता उसे ऐसी सजा देते हैं जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी (Photo Credits: Youtube)

जॉन अब्राहम की आनेवाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से इसका नया सॉन्ग ‘ताजदार-ए-हरम’ फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. इस गाने में जॉन एक्शनभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. सॉन्ग का म्यूजिक, इसमें दिखाए गए जॉन के पावर पैक्ड अवतार और उनके डायलॉग्स इसकी खासियत है.

इस गाने को ट्विटर पर शेयर करते हुए जॉन ने कहा, “इमानदारी जिसका धरम, वो मसीहा लेके आया ताजदार-ए-हरम.” फिल्म के गीत को म्यूजिकल जोड़ी साजिद-वाजिद ने मिलकर कंपोज किया है और इसे वाजिद ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल दानिश साबरी ने लिखे हैं. फिल्म का ये गाना आपको दिल को छू लेगा.

आपको बता दें कि मिलाप मिलन झवेरी निर्देशित ये फिल्म देश में भ्रष्टाचार, यहां की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को दर्शाती है. इस फिल्म से मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमा चुकी आयशा शर्मा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म के सॉन्ग 'पानियों सा' और 'दिलबर' को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पोंस मिला और अब फिल्म का ये गाना रिलीज किया गया है.

इस फिल्म के लिए जॉन और आयशा इन दिनों प्रमोशन के काम में डटे हुए हैं. ये फिल्म आनेवाली 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' के साथ रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2018 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).