Exclusive: देश में समलैंगिक लोग डरकर रहते थे, SC का ये फैसला सराहनीय है: बॉबी डार्लिंग
बॉबी डार्लिंग ने आज धारा 377 को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी खुशी व्यक्त की है
सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंध को गैरकानूनी बताने वाली धारा 377 को लेकर आज फैसला सुनाते हुए कहा कि अब दो बालिग व्यक्तियों के बीच समलैंगिक संबंध अपराध नहीं. कोर्ट ने धारा 377 को खारिज कर दिया जिसके चलते LGBTQ समुदाय में खुशी की लहर है. एक तरफ जहां बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स ने भी कोर्ट के इस फैसले की सराहना की है वहीं बॉबी डार्लिंग ने भी इस फैसले पर अपनी खुशी व्यक्त की है.
लेटेस्टली से खास बातचीत में उन्होंने कहा, “ये बेहद शानदार फैसला है और हम सभी के लिए ये गर्व का लम्हा है. दो लोगों के बीच आपसी सहमति से समलैंगिक संबंध को मंजूरी दे दी गई है.”
आगे उन्होंने कहा, “LGBT समुदाय के मेंबर्स हमेशा डरकर जीते थे और कभी भी अपनी असली पहचान और रिलेशनशिप को नहीं बताते थे.”
आपको बता दें कि कोर्ट का ये फैसला आने के बाद देशभर में इसे लेकर समलैंगिक समुदाय द्वारा जश्न मनाया जा रहा है.
Historical judgment!!!! So proud today! Decriminalising homosexuality and abolishing #Section377 is a huge thumbs up for humanity and equal rights! The country gets its oxygen back! 👍👍👍💪💪💪🙏🙏🙏 pic.twitter.com/ZOXwKmKDp5
— Karan Johar (@karanjohar) September 6, 2018
Crying tears of joy for the lgbtqi community. One day there won’t be any labels and we will all live in utopia. pic.twitter.com/veQe1S92FD
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) September 6, 2018
Freedom 🌈
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) September 6, 2018
बॉलीवुड से करण जौहर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर और नेहा धूपिया ने भी कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2018 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

