बॉलीवुड

11 साल के इस बच्चे ने किया देश का नाम रोशन, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीता बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड

मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले इस बच्चे का कारनामा देखकर सभी लोग हैरान हैं

11 साल के इस बच्चे ने किया देश का नाम रोशन, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीता बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड
सनी पवार (Photo Credits: ANI)

मुंबई (Mumbai) के कलिना क्षेत्र स्थित कुंची कुर्वे नगर (Kunchi Kurve Nagar, Kalina) के रहने वाले 11 वर्षीय सनी पवार ने 19वें न्यूयॉर्क इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट चाइल्ड एक्टर 2019 (19th New York Indian Film Festival 2019) का अवॉर्ड जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. फिल्म 'चिप्पा' को इस फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन किया गया था जिसके बाद सनी के काम से प्रभावित होकर ज्यूरी मेंबर्स ने उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर (Best Child Actor) का सम्मान दिया.

अपनी इस जीत को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए सनी ने एएनआई से कहा, "मैं बहुत खुश हूं. ये सब मेरे पेरेंट्स के कारण हुआ है. मुझे एक दिन रजनीकांत जैसा बड़ा एक्टर बनना है और अपने माता-पिता का सर गर्व से ऊंचा करना है. मुझे बॉलीवुड और हॉलीवुड, इन दोनों ही फिल्मों में काम करना है."

आपको बता दें कि सनी ने 2016 में ऑस्ट्रलियन डायरेक्टर गार्थ डेविस (Garth Davis) की फिल्म 'लायन' (Lion) में काम करके खूब प्रशंसा बटोरी थी. अब उनके काम को एक बार फिर से सराहना प्राप्त हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).