Coronavirus के डर से सनी लियोन और पति डेनियल वेबर ने पहना फेस मास्क, शेयर की ये फोटो
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दुनियाभर के कई देशों में भय का माहोल है. बताया जा रहा है कि चीन से फैला ये वायरस अब दुनिया के कोने-कोने में फैल रहा है और ऐसे में हर कोई इसे लेकर सावधानी भी बरत रहा है.
कोरोना वायरस (Corona Virus) के प्रकोप के चलते दुनियाभर के कई देशों में भय का माहोल है. बताया जा रहा है कि चीन (China) से फैला ये वायरस अब दुनिया के कोने-कोने में फैल रहा है और ऐसे में हर कोई इसे लेकर सावधानी भी बरत रहा है. बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) ने भी इस वायरस के चलते काफी परेशान नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने पति के साथ एयरपोर्ट पर बैठी हुईं मास्क पहनी नजर आईं.
सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है और इसे शेयर करके उन्होंने सभी को कोरोना वायरस से सावधान रहने की चेतावनी भी दी है. सनी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "सुरक्षित रहना अब नया कूल अंदाज है!!! डेनियल वेबर (Daniel Weber) इस बात को नजरअंदाज न करें कि आपके आसपास क्या हो रहा है और ये न सोचें कि कोरोना वायरस आपको प्रभावित नहीं कर सकता है. समझदार बनें और सुरक्षित रहें." ये भी पढ़ें: सनी लियोन ने पेटा से मिलाया हाथ, फैशन में चमड़े के इस्तेमाल के खिलाफ शुरू करेंगी अभियान
आपको बता दें कि सनी ने एक एक्टर के रूप में यहां खुद को स्थापित कने के बाद एक प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी शुरुआत की. इसी के साथ वो पेटा इंडिया (PETA India) से भी जुड़ी हुई हैं और जानवरों के संरक्षण के लिए अक्सर कैंपेन करती हुईं नजर आती हैं.
इसके अलावा हाल ही में उन्होंने बच्चों के लिए अपनी एक प्ले स्कूल की शुरुआत भी की है. उनका ये स्कूल मुंबई में मौजूद है जहां कई बच्चों को कई कलात्मक चीजें भी सिखाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

