बॉलीवुड

बेटी निशा को लेकर ये किस बात का जश्न मना रही हैं सनी लियोनी? देखें फोटो

सनी लियोनी ने इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है

बेटी निशा को लेकर ये किस बात का जश्न मना रही हैं सनी लियोनी? देखें फोटो
सनी लियोनी, बेटी निशा कौर वेबर और डेनियल वेबर (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोमवार को अपनी बेटी निशा के साथ उसके घर आने का एक साल पूरे होने का जश्न मनाया. सनी ने निशा को लातूर के एक गांव से 2017 में गोद लिया था. सनी ने पति डेनियल वेबर के साथ अपनी और निशा की एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में ये सभी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं.

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "एक साल पहले हमारा जीवन बदल गया, जब हम आपको अपने घर लाए थे. आज आपको गोद लिए एक साल हो चुका है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि केवल एक साल बीता है. आप मेरे दिल और आत्मा का हिस्सा हो और दुनिया की सबसे सुंदर बच्ची हो. मैं आपको बहुत प्यार करती हूं निशा कौर वेबर."

आपको बता दें कि निशा के अलावा सनी के दो ट्विंस बच्चे भी हैं जिनका नाम अशेर और नोआह है. इनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था. सनी की अगली फिल्म 'वीरमादेवी' है, जो एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).