बॉलीवुड

Suhana Khan Viral Video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी गर्लगैंग के साथ दिखाया अपना हॉट अंदाज

Suhana Khan Viral Video: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी गर्लगैंग के साथ दिखाया अपना हॉट अंदाज
सुहाना खान (Photo Credits: Instagram)

Suhana Khan Viral Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं. सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू में अभी भले ही समय हो लेकिन फैंस उन्हें फिल्मों में देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही सुहाना उन स्टारकिड्स में से हैं जिनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है. सोशल मीडिया पर सुहाना के नाम से ढेरों फैन क्लब्स मौजूद हैं जिसपर फॉलोअर्स की संख्या भी लाखों में है.

सुहाना खान का एक लेटेस्ट फोटो वायरल (viral) हुआ है जिसमें वो अपनी गर्लगैंग के साथ अपने हॉटअंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

❤️💥

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanoffcial) on

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की फिल्म का टीजर आया सामने, Video में दिखा खूबसूरत अंदाज

सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (New York University) में एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं. कॉलेज से उनके पहले दिन पर उनकी मॉम गौरी खान (Gauri Khan) ने उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

सुहाना के कॉलेज से उनके दोस्तों के साथ उनकी कई सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल (viral) होती रहती है. उनका एक वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें वो अपनी सहेली के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

❤️

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanoffcial) on

बताया जा रहा है कि सुहाना भी अपने पिता की तरह ही एक्टर बनना चाहती हैं और इसी के चलते वो न्यूयॉर्क में अपनी एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).