Street Dancer 3D Full Movie Leaked Online on TamilRockers: स्ट्रीट डांसर 3डी की Free Download और पायरेसी से परेशान हुए मेकर्स!
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म की रिलीज के साथ ही ये ऑनलाइन पायरेसी वेबसाइट्स पर लीक हो चली है.
Street Dancer 3D Full Movie Leaked Online on TamilRockers: वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी' आज देशभर में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे लेकर एक बुरी खबर सामने आई है. ये फिल्म अवैध तरीके से पायरेसी वेबसाइट्स (Piracy Websites) पर लीक कर दी गई है. फिल्म को तमिलरॉकर्स पर फ्री डाउनलोड (Free Download) के लिए मुहैया कराया जा रहा है. रेमो डीसूजा के निर्देशन में बनी ये डांस बेस्ड फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था और इसकी रिलीज का काफी इंतजार भी किया जा रहा था. अब फिल्म के लीक हो जाने के चलते इसके मेकर्स को काफी नुक्सान भी सहना पड़ सकता है.
ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़ी फिल्म को इस तरह से पायरेसी का शिकार होना पड़ा है. इसके पहले फिल्म 'छपाक', 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' और 'दबंग 3' समेत अन्य कई फिल्में इसी तरह से लीक हो चुकी हैं. ये भी पढ़ें: Street Dancer 3D: नोरा फतेही ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बोली ऐसी हिंदी, इंटरनेट पर Viral हुआ Video
गौरतलब है कि सरकार द्वारा फिल्म लीक और पायरेसी के लिए कड़े कानून का प्रावधान लाए जाने के बावजूद पायरेसी करने वालों के मनसूबे टस से मस नहीं हुए हैं.
बात करें स्ट्रीट डांसर 3डी की तो इस फिल्म में वरुण और श्रद्धा के साथ नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, पुनीत पाठक भी अहम भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

