तेलुगू फिल्मों के अभिनेता अली वाईएसआर कांग्रेस में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

सभी अटकलों पर विराम लगते हुए तेलुगू अभिनेता अली (Ali) सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए. हास्य अभिनेता वाईसआर कांग्रेस के अध्यक्ष आई.एस. जगनमोहन रेड्डी (I. S. Jaganmohan Reddy) की मौजदूगी में यहां पार्टी में शामिल हुए.

अली वाईएसआर (Photo Credit- Twitter ANI)

हैदराबाद: सभी अटकलों पर विराम लगते हुए तेलुगू अभिनेता अली (Ali) सोमवार को वाईएसआर कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल हो गए. हास्य अभिनेता वाईसआर कांग्रेस के अध्यक्ष आई.एस. जगनमोहन रेड्डी (I. S. Jaganmohan Reddy) की मौजदूगी में यहां पार्टी में शामिल हुए. अली जिनका पूरा नाम मोहम्मद अली बाशा (Muhammad Ali Basha) है उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह पार्टी के लिए प्रचार करेंगे और जगनमोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे.

अभिनेता ने कहा कि फिलहाल उनकी चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनका सपना मंत्री बनने का है. उन्होंने कहा, "जगनमोहन अपनी बात पर कायम रहते हैं और इसलिए मैं वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं." आंद्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक ही समय में 11 अप्रैल को होने निर्धारित हैं.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी का ये राज्यसभा सांसद पार्टी को देगा झटका, कांग्रेस में होगा शामिल

इससे पहले, अली ने मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (Telugu Desam Party) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के नेता पवन कल्याण से मुलाकात की थी लेकिन आखिरकार वह वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कोलंबो के मौसम का हाल

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में बढ़त बनाना चाहेगी न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\