शिकागो में फिल्म निर्माता और उसकी पत्नी गिरफ्तार, अभिनेत्रियों का सेक्स रैकेट चलाने का आरोप
हिरोइन और मॉडल्स को अमेरिका में बुलाकर उन्हें कल्चर इवेंट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विज्ञापन पाने के लिए उन्हें ग्राहकों साथ सेक्स करने के लिए फोर्स करता था
शिकागो. फिल्मी दुनिया का रंगीन चेहरा एक बार फिर से बदरंग हो गया. अमेरिका की शिकागो पुलिस ने बिजनेसमैन और तेलुगू फिल्म निर्माता मॉडुगुमुडी किशन और उसकी पत्नी चंद्रा दोनों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार के दोनों को अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही गिरफ्तार किया गया था. लेकिन मामला तब उजागर हुआ जब शिकागो पुलिस ने बुधवार को जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की.
खबरों के मुताबिक दोनों बड़े शातिर तरीके से टॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका तलाशने वाले हिरोइन और मॉडल्स को अमेरिका में बुलाकर उन्हें कल्चर इवेंट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विज्ञापन पाने के लिए उन्हें ग्राहकों साथ सेक्स करने के लिए फोर्स करता था. इसके एवज में ग्राहकों से मॉडुगुमुडी किशन और उसकी पत्नी चंद्रा 3000 डॉलर लेते थे. बता दें कि 34 साल का मॉडुगुमुडी किशन एनआरआई है जो कुछ वक्त पहले टॉलीवुड में प्रोड्यूसर बन गया.
बता दें कि मॉडुगुमुडी किशन एक अभिनेत्री और उसके परिवार को धमका चूका है कि जो उसके साथ हुआ उसकी चर्चा किसी से न करें. टॉलीवुड में मॉडुगुमुडी किशन कई सफल फिल्में बना चूका है. जिसका वो फायदा बड़ी आसानी से उठाया करता था. वहीं उसकी पत्नी चंद्रा उसका इस काम खूब मदद किया करती थी. उसके पास कमाई हिसाब रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. बता दें जब शिकागो पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की तो उन्हें वहां से 70 कंडोम, कई जिपलॉक बैग, डुप्लीकेट आईडी और किशन नाम से एक सुरक्षा कार्ड बरामद हुआ था.
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले अभिनेत्री संगीता बालन को पुलिस ने जिस्मफरोशी के कथित आरोपों में गिरफ्तार किया था. चेन्नई के पानायुर स्थित एक प्राइवेट रिजॉर्ट में प्रोस्टिट्यूशन के आरोप में छापेमारी के दौरान संगीता और सुरेश नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2018 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

