Rajinikanth Health Update: रजनीकांत की सेहत में हो रहा सुधार, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार ब्लड प्रेशर की समस्या के साथ हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेता की हालत में काफी सुधार है और रविवार सुबह उनके डिस्चार्ज किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा.

सुपरस्टार रजनीकांत (Photo Credit- PTI)

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को शुक्रवार ब्लड प्रेशर की समस्या के साथ हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेता की हालत में काफी सुधार है और रविवार सुबह उनके डिस्चार्ज किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा. डॉक्टरों ने शनिवार को कहा. अपोलो अस्पताल में इलाज करवा रहे अभिनेता की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कुछ भी चिंताजनक बात नहीं है.

अस्पताल ने एक बयान में कहा, "कुछ और रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है. शेष जांच और रात में उनके ब्लड-प्रेशर की स्थिति की रिपोर्ट के आधार पर, रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में निर्णय लिया जाएगा." अपोलो अस्पताल ने इससे पहले जारी बयान में कहा, " रजनीकांत, जिन्हें कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी सेहत में अच्छा सुधार है. उनका रक्तचाप अभी भी उच्च स्तर पर है, हालांकि कल से बेहतर नियंत्रण में है." उन्होंने आगे कहा, "उनकी रक्तचाप दवाओं को ध्यान से दिया जा रहा है और वे निरंतर निगरानी में रहेंगे. उनके ब्लड प्रेशर को देखते हुए उन्हें पूरा आराम करने की सलाह दी गई है और आगंतुकों को उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है." रजनीकांत के साथ अस्पताल में उनकी बेटी हैं. यह भी पढ़े: Rajinikanth Health Update: अस्पताल में रात गुजारेंगे रजनीकांत, उनकी तबीयत स्थिर 

शुक्रवार को अस्पताल ने अपने बयान में कहा था, "उनकी हालत स्थिर है और आराम कर रहे हैं. परिवार और इलाज करने वाले डॉक्टरों ने सभी शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि वे अस्पताल जाने से बचें, क्योंकि उन्हें किसी भी आगंतुक से मिलने की अनुमति नहीं है." अस्पताल ने कहा, "जब तक उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो जाता तब तक अस्पताल में उनकी जांच और निगरानी की जाएगी. ब्लड प्रेशर और थकावट के अलावा उनके शरीर में कोई अन्य लक्षण नहीं है. उनका हेमोडायनामिक भी स्थिर है." अस्पताल के अनुसार, रजनीकांत 22 दिसंबर को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए थे. रजनीकांत हैदराबाद में पिछले 10 दिनों से अपनी फिल्म 'अन्नात्थे' की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म के सेट से कुछ लोग कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए, जिसके चलते रजनीकांत का भी कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें वह 22 दिसंबर को निगेटिव पाए गए. निगेटिव आने के बाद उन्हें आईसोलेशन में रखा गया है और उनकी निरंतर देखभाल की जा रही है. यह भी पढ़े: Rajinikanth Health Update: स्वास्थ को मद्देनजर रखते हुए आज अस्पताल में ही रहेंगे रजनीकांत, उपचार में जुटे हैं डॉक्टर्स 

उन्होंने जारी बयान में था, "हालांकि उनमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखते हुए उन्हें मूल्यांकन की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है." रजनीकांत ने हाल ही में कहा था कि वह इस फिल्म को समाप्त करने के बाद सक्रिय रुप से राजनीति में प्रवेश करेंगे. उन्होंने कहा था कि वह इसका विवरण 31 दिसंबर को देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड