कोरोना का असर: राणा दग्गुबाती की मंगेतर मिहीका बजाज ने मास्क पहनकर कराई प्री-वेडिंग फोटोशूट (See Pics)
साउथ के जाने माने एक्टर राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में इनके घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. कोरोना वायरस के चलते कई सारे स्टार्स ने भी अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया.
साउथ के जाने माने एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और मिहीका बजाज (Miheeka Bajaj) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और ऐसे में इनके घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते कई सारे स्टार्स ने भी अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया. लेकिन राणा और मिहीका ने इसे अपनी शादी के आड़े आने नहीं दिया. सुरक्षा और सावधानी के साथ राणा और मिहीका ने शादी समारोह को पूरा करने का फैसला किया था और अब उनके लेटेस्ट फोटोज में ये बात देखी जा सकती है.
सोशल मीडिया पर राणा की मंगेतर मिहीका बजाज की फोटोज वायरल (Viral) हो रही है जिसमें वो ट्रेडिशनल अंदाज में बिलकुल एक दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आईं. इसी के साथ मिहीका ने फेस मास्क पहना हुआ था. उसके बावजूद वो बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं.
खास बात ये थी कि उनका मास्क उनकी ड्रेस से बिलकुल मैचिंग है और इसी के चलते फैंस भी उनके अंदाज के कायल हो गए. उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसपर काफी कमेंट भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज इस दिन लेंगे सात फेरे, सामने आई शादी की डेट!
बताया जा रहा है कि राणा और मिहिका की रोका सेरेमनी की फोटोज सामने आने के बाद उनकी प्री-वेडिंग (Pre-Wedding Photos) की फोटोज अब सोशल मीडिया पर देखने को मिली है. गौरतलब है कि राणा और मिहीका बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे जिसके बाद एक्टर ने उन्हें प्रोपोज किया. जवाब में मिहीका भी शादी के लिए मान गईं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2020 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

