Allu Arjun: हैदराबाद में एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उपद्रवियों ने फेंके पत्थर, पुलिस बोली शिकायत के बाद होगी कार्रवाई

हैदराबाद में एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के घर पर पथराव हुआ है. जानकारी के अनुसार यह पथार्व विरोध प्रदर्शन के बीच उस्मानिया यूनिवर्सिटी जॉइंट एक्शन कमेटी से जुड़े 6 लोगों ने अभिनेता के आवास पर पथराव किया है.

(Photo Credits Twitter)

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की वजह से चर्चाओं में बने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (South Superstar Allu) के हैदराबाद स्थित आवास को रविवार को निशाना बनाया गया है. बताया जा रहा है कि ओयू जेएसी से जुड़े उपद्रवियों ने अल्लू अर्जुन के आवास पर टमाटर फेंके और गमलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. यह भी पढ़े: Allu Arjun Shares Note on Misleading Posts: अल्लू अर्जुन ने फैंस को सोशल मीडिया पर जिम्मेदार रहने की दी सलाह, बोले – ‘अपनी भावनाओं को जिम्मेदारी से व्यक्त करें ‘

दरअसल, साउथ सुपरस्टार के घर को उपद्रवियों के एक समूह ने निशाना बनाया है। हमलावरों ने अभिनेता के घर पर टमाटर फेंके और परिसर में रखे गमलों को भी नुकसान पहुंचाया है. इस घटना के बाद आवास पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था

हैदराबाद स्थित संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था.अभिनेता को तेलंगाना हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दी गई थी, जबकि एक निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया था. जेल अधिकारियों को जमानत आदेश मिलने में देरी के कारण उन्हें एक रात जेल में ही बितानी पड़ी. अल्लू अर्जुन अगले दिन सुबह को चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए.

अल्लू अर्जुन जमानत पर हैं रिहा

जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन मीडिया से मुखातिब हु थे.बातचीत के दौरान ‘पुष्पा’ अभिनेता ने थिएटर में हुए भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने माफी भी मांगी थी.

अभिनेता ने कहा था, “सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद, मैं एकदम ठीक हूं। हैदराबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी और इस पूरे मामले में मैं कानून के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं, मैं कानून की इज्जत करता हूं.

घाट को लेकर दुखी हूं

उन्होंने कहा, “दुखद घटना को लेकर मेरी पूरी संवेदनाएं शोक में डूबे परिवार के साथ है. बहुत दुखद है कि परिवार फिल्म देखने आया था और उनके साथ ऐसा हुआ। जो भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं, मगर ये सब मेरे नियंत्रण से बाहर की बात थी। मैं कई साल से थिएटर में जाता रहा हूं, मगर ऐसा कभी नहीं हुआ। एक बार फिर से शोक संतप्त परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जहां तक हो सकेगा मैं परिवार का साथ दूंगा.

 पुलिस बोली- शिकायत के बाद होगी कार्रवाई

मामले में जुबली हिल्स पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उस्मानिया यूनिवर्सिटी जॉइंट एक्शन कमेटी (OU-JAC) के छह सदस्यों ने अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर पथराव किया, तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. फिलहाल पुलिस को अल्लू अर्जुन के परिवार वालों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आया है. शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\