Video: कैंसर का इलाज करवाने के लिए सोनाली बेंद्रे ने छोड़ा था शो, अब फिनाले में भेजा यह इमोशनल मैसेज
कुछ महीने पहले सोनाली ने कैंसर की वजह से रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' बीच में ही छोड़ दिया था. विवेक ओबेरॉय और ओमंग कुमार के साथ वह इस शो को जज कर रही थी
कुछ महीने पहले सोनाली ने कैंसर की वजह से रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' बीच में ही छोड़ दिया था. विवेक ओबेरॉय और ओमंग कुमार के साथ वह इस शो को जज कर रही थी. बाद में हुमा कुरैशी ने उनको रिप्लेस किया था. अब शो के फिनाले के लिए सोनाली ने एक भावुक मैसेज भेजा है. वीडियो मैसेज में सोनाली ने कहा कि, "मैं 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की टीम को बहुत मिस कर रही हूं. काश में इस वक्त आप सभी के साथ होती. विवेक अक्सर मुझे बच्चों के मैसेज भेजते हैं.उन संदेशों को पढ़कर मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं."
View this post on Instagram
#sonalibendre sends a heartfelt message to the kids of #indiasbestdramebaaz 👍@viralbhayani
साथ ही सोनाली ने यह भी कहा कि, " मैं हुमा को शुक्रिया कहना चाहती हूं. उन्होंने मेरी जगह लेकर अंतिम वक्त पर शो को संभाल लिया. यह मेरे लिए बहुत महत्व रखता है. शांतनु को मैं यह कहना चाहती हूं कि लंबे समय बाद आपके साथ काम करने के लिए मैं काफी एक्साइटेड थी. पर इस तरह सब खत्म हो गया. मुझे सबकी बहुत याद आती है." अंत में सोनाली ने यह भी कहा कि वह जल्द ही ठीक होकर वापिस लौटेंगी.
आपको बता दें कि शो के फिनाले का टेलीकास्ट इस रविवार को होगा. वहीं सोनाली की बात करें तो वह इस समय अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. समय समय पर सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैन्स को अपनी सेहत की अपडेट देती रहती हैं. उनके दोस्त और फैन्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2018 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

