बॉलीवुड

कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे अब दिखने लगी हैं ऐसी, सामने आई लेटेस्ट पिक्चर

सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वो इस लुक में नजर आईं

कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे अब दिखने लगी हैं ऐसी, सामने आई लेटेस्ट पिक्चर
सोनाली बेंद्रे (Photo Credits: Instagram)

सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित होने के चलते अपना इलाज करवा रही हैं. कुछ ही समय पहले बताया गया था कि मेटास्टेटिक कैंसर से पीड़ित होने के चलते सोनाली को कीमोथेरेपी दी जा रही है जिसके कारण उन्हें अपने बाल भी गंवाने पड़े. सोनाली ने अब सोशल मीडिया पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है जिसमें वो पूरी तरह से बाल्ड लुक नजर आईं. फोटो में देखा गया कि कैंसर के चलते सोनाली की सेहत में भी काफी बदलाव आया है.

सोनाली ने इस फोटो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके लिखा, "आज रीड ए बुक डे है और SBC की नई बुक की घोषणा करने से बेहतर और क्या हो सकता है. ये एक ऐतिहासिक कथा है जिसकी कहानी रूस में सेट की गई है. इस किताब का नाम है 'ए जेंटलमैन इन मास्को'. स्टोरी की कहानी सुंदर है और मैं इसे आगे पढ़ने के लिए रुक नहीं सकती हूं."

गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनाली ने अपनी बाल्ड लुक वाली एक फोटो शेयर की थी जब उनकी दोस्त सुजैन खान उनसे मिलने पहुंची थी.

बता दें कि सोनाली को इस कठिन घड़ी में बॉलीवुड से उनके दोस्त भी काफी सपोर्ट कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पति गोल्डी बहल और उनका बेटा रणवीर उनका हर तरह से ख्याल रख रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2018 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).