बॉलीवुड

स्मृति ईरानी ने उड़ाई रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण के फैंस की खिल्ली, शेयर किया ये मीम

हर वो शख्स जो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की फोटोज को देखने को उत्सुक है उसे स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किया गया ये मीम जरूर देखना चाहिए

स्मृति ईरानी ने उड़ाई रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण के फैंस की खिल्ली, शेयर किया ये मीम
स्मृति ईरानी, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: File Photo)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी आज बड़े ही धूमधाम से इटली के लेक कोमो के खूबसूरत लोकेशन पर हुई. जानकारी है कि इस जोड़े ने इटली में कोंकणी परम्परा का पालन करते हुए शादी रचाई. एक तरफ जहां रणवीर और दीपिका आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं वहीं फैंस और मीडिया बेसब्री से उनकी वेडिंग फोटोज को देखने का इंतजार कर रही है. लेकिन अब तक उनकी शादी से रणवीर और दीपिका की झलक देखने नहीं मिली है.

फैंस और मीडिया के इस हालत पर चुटकी लेते हुए स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में बेंच पर बैठा एक नर कंकाल दिखाई दे रहा है. फोटो को शेयर करके स्मृति ने कैप्शन दिया, "जब आप लंबे समय से रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे होते हैं."

 

View this post on Instagram

 

#when you have waited for #deepveer #wedding #pics for too longgggg 🤦‍♀️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

ये भी पढ़ें: HD PICS: इंटरनेट पर छाई रणवीर और दीपिका की रॉयल वेडिंग की ये शानदार पिक्चर्स

जाहिर सी बात है कि स्मृति भी मीडिया और फैंस के हालत से खासा वाकिफ हैं. इसलिए तो इस मौके पर उन्होंने इस मीम को शेयर किया. वैसे आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी की फोटोज को लेकर होने से बचाने के लिए वेन्यू हर चारो ओर सुरक्षाकर्मी तैनात करवा रखे थे. किसी को भी वहां मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).