Sushant Singh Rajput Post Mortem: 'सुशांत सिंह राजपूत का पैर टूटा था, आंखों पर भी चोट थी', बहन श्वेता सिंह कीर्ति का बड़ा दावा; पोस्टमार्टम को लेकर किया नया खुलासा

सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को मुंबई स्थित उनके फ्लैट में निधन हो गया था. शुरुआती जांच में इसे कथित आत्महत्या का मामला बताया गया था. इसके बाद इस मामले की जांच कई एजेंसियों ने की और यह मामला लंबे समय तक देशभर में चर्चा का विषय बना रहा. अब श्वेता सिंह कीर्ति के नए दावों ने एक बार फिर इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है.

Sushant Singh Rajput Post Mortem Claim: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने एक बार फिर अपने भाई की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है. श्वेता ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि उन्हें हाल ही में उस व्यक्ति से कुछ अहम जानकारी मिली, जिसने सुशांत का पोस्टमार्टम किया था. उनके मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि सुशांत के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, उनका पैर टूटा हुआ था और उनकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा था. हालांकि इन दावों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें हाल ही में पता चला कि पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति ने बताया था कि सुशांत के साथ काफी बल प्रयोग किया गया था. उन्होंने दावा किया कि उनके भाई का पैर टूटा हुआ था और उनकी आंखों पर भी चोट के निशान थे. श्वेता ने यह भी कहा कि जब वह अटलांटा से भारत लौटीं तो सैकड़ों लोगों ने उन्हें गले लगाकर रोते हुए कहा कि सुशांत के साथ जो हुआ, वह गलत था.

श्वेता सिंह कीर्ति का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत का पैर टूटा हुआ था

वीडियो में श्वेता ने लोगों से नफरत और बदले की भावना से दूर रहने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन का उद्देश्य प्रेम, विश्वास, अच्छाई और भगवान के मार्ग पर चलना मानती हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में अन्याय होता है, लेकिन कठिनाइयों और पीड़ा को बदलाव का माध्यम बनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से भगवान और अच्छाई पर विश्वास बनाए रखने की अपील की.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून 2020 को मुंबई स्थित उनके फ्लैट में निधन हो गया था. शुरुआती जांच में इसे कथित आत्महत्या का मामला बताया गया था. इसके बाद इस मामले की जांच कई एजेंसियों ने की और यह मामला लंबे समय तक देशभर में चर्चा का विषय बना रहा. अब श्वेता सिंह कीर्ति के नए दावों ने एक बार फिर इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है. हालांकि उनके द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

Share Now