सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर शाहरुख ने कह दी ऐसी बात, सुनकर आप भी कहेंगे Omg
शाहरुख खान ने सलमान के पिता सलीम खान को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया है
अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि वह अपनी सफलता और प्रसिद्धि के लिए सलमान खान के पिता और वरिष्ठ पटकथा लेखक सलीम खान के ऋणी हैं. शाहरुख यहां सलमान खान की मेजबानी वाले गेम शो 'दस का दम 3' के ग्रांड फिनाले में पहुंचे थे.
शाहरुख (52) ने कहा, "संघर्षशील अभिनेता के तौर मैं जब पहली बार मुंबई आया था, उस वक्त मैं सलमान खान के यहां खाना खाता था जहां सलीम खान जी मेरा बहुत ख्याल रखते थे. यह इन्हीं लोगों के कारण है कि मैं 'शाहरुख खान' बन सका. मैं इस शो पर सिर्फ सलमान के कारण आया और हूं और वह मुझे जहां जाने को कहेंगे, मैं चला जाऊंगा."
शाहरुख ने शो में अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ भाग लिया. इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की यादें ताजा कीं. फिल्म में सलमान ने अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई थी.
शाहरुख, आनंद एल. राय की फिल्म 'जीरो' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे. सलमान खान फिलहाल 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

