बॉलीवुड

Viral: शाहरुख खान के नाइजीरियाई फैंस ने गाया 'भोली सी सूरत' सॉन्ग, इंटरनेट पर दिल जीत रहा ये Video

वाकई, शाहरुख खान के फैंस उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं. ये वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे

Viral: शाहरुख खान के नाइजीरियाई फैंस ने गाया 'भोली सी सूरत' सॉन्ग, इंटरनेट पर दिल जीत रहा ये Video
नाइजीरियाई फैंस और शाहरुख खान (Photo Credits: Twitter)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस देश ही नहीं दुनियाभर में मौजूद हैं. करीब 2 दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी स्टारडम को यूं ही बरकार रखने वाले किंग खान के फैंस उनकी एक झलक पाने और उन्हें खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला जिसने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में शाहरुख के कुछ नाइजीरियाई फैंस (Nigerian fans) उनकी फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai) के हिट सॉन्ग 'भोली सी सूरत' (Bholi Si Surat) को गाते हुए नजर आ रहे हैं.

ये वीडियो ट्विटर पर एक शख्स ने शेयर किया है और अब ये तेजी से वायरल (viral) भी हो रहा है. इसमें कुछ नाइजीरियन लड़के मिलकर बेहद मजेदार अंदाज में इस गाने को गा रहे हैं. वीडियो में इन लड़कों का शाहरुख के प्रति प्रेम भी साफ देखने को मिलता है.

इससे पहले एक वीडियो और देखने को मिला था जिसमें यही लड़के शाहरुख खान का एवरग्रीन सॉन्ग 'कल हो ना हो' (Kal Ho Naa Ho) गाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं.

वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि बॉलीवुड के फैंस न सिर्फ भारत में बल्कि हर तरफ फैले हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).