मनोरंजन

कोलकाता : एक्ट्रेस उशोशी सेनगुप्ता के साथ 7 लोगों ने किया छेड़छाड़, सभी आरोपी गिरफ्तार

अभिनेत्री बनी उशोशी सेनगुप्ता ने आरोप लगाया है कि काम से घर लौटने के दौरान कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने जवाहरलाल रोड क्रॉसिंग के निकट उसका पीछा किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया

कोलकाता : एक्ट्रेस उशोशी सेनगुप्ता के साथ 7 लोगों ने किया छेड़छाड़, सभी आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार (Photo Credits : ANI/Twitter)

कोलकाता : मॉडल से अभिनेत्री बनी उशोशी सेनगुप्ता (Ushoshi Sengupta) ने आरोप लगाया है कि काम से घर लौटने के दौरान कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने जवाहरलाल रोड (Jawaharlal Road) क्रॉसिंग के निकट उसका पीछा किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना सोमवार की रात लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर हुई थी. ये गिरफ्तारियां सेनगुप्ता द्वारा लिए गए फोटोज और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है.

यह भी पढ़ें : #MeeTo पिता पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर नंदिता ने कहा, ‘सच सामने आएगा’

सेनगुप्ता का दावा है कि वह एक एप बेस्ड कैब से अपनी एक सहकर्मी के साथ घर लौट रही थीं. इसी दौरान उनकी कार को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी और वे कार चालक को बाहर निकालकर पीटने लगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).