Video : 'हम्मा हम्मा' और 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' पर सपना चौधरी के डांस मूव्ज देख आप भी थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
सपना चौधरी का देसी अंदाज तो आपने बहुत बार देखा होगा पर इस बार उनका फिल्मी अंदाज देख आप उनके कायल हो जाएंगे. दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान सपना चौधरी ने एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी.
सपना चौधरी का देसी अंदाज तो आपने बहुत बार देखा होगा पर इस बार उनका फिल्मी अंदाज देख आप उनके कायल हो जाएंगे. दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान सपना चौधरी ने एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वैसे तो सपना को हमेशा हमने देसी गानों पर थिरकते हुए देखा है पर इस बार उन्होंने बॉलीवुड गानों पर अपने डांस मूव्ज दिखाएं. सपना को इस वीडियो में वेस्टर्न लुक में देखा जा सकता है. उन्हें 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' और 'हम्मा हम्मा' जैसे गानों पर ठुमके लगाते हुए देखा गया.
सपना चौधरी ने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, " दिल्ली में बहुत ही अच्छा इवेंट हुआ. इस बार बॉलीवुड स्टाइल में ." वीडियो में दिख रहा है कि फैन्स उनकी परफॉर्मेंस को काफी एन्जॉय कर रहे हैं.
आपको बता दें कि सपना चौधरी को 'बिग बॉस सीजन 11' में देखा गया था. इस शो के बाद सपना की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ था. सपना ने अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में एक आइटम नंबर भी किया था. इसका नाम था ' तेरे ठुमके सपना चौधरी'. दर्शकों ने इस गाने में उनके डांस को बेहद पसंद किया था. इस फिल्म के बाद सपना ने एक भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना-2' में भी आइटम नंबर किया. हाल ही में उनके इस गाने 'मेरे सामने आके' का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2018 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

