बॉलीवुड

सपना चौधरी ने इस गाने पर ठुमके लगाकर भोजपुरी अभिनेत्रियों को दी टक्कर, देखें Viral Video

सपना चौधरी न सिर्फ हरयाणवी बल्कि भोजपुरी के दर्शकों को भी अपने कातिलाना अंदाज से लुभा रही हैं

सपना चौधरी ने इस गाने पर ठुमके लगाकर भोजपुरी अभिनेत्रियों को दी टक्कर, देखें Viral Video
(Photo Credits: Youtube)

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) वैसे तो हरयाणवी डांसर (Haryanavi Dancer) के रूप में काफी पॉपुलर हैं. देशभर में अपने हरयाणवी सॉन्ग्स और उसपर अपने डांस वो दर्शकों का दिल जीतती आई हैं. अब देखा जा रहा है कि सपना हरयाणवी के साथ भोजपुरी गानों (Bhojpuri songs) पर भी ठुमके लगाने में काफी माहिर हैं और इस मामले वो भोजपुरी एक्ट्रेसेस को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं.

सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हो रहा है. इस वीडियो में वो भोजपुरी सॉन्ग 'एगो चुम्मा दे दा राजाजी' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी सारे लोग देख चुके हैं और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है.

वीडियो में सपना अपने पंजाबी सूट-सलवार में स्टेज पर आग लगा रही हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

गौरतलब है कि सपना के फैंस की तादाद बढ़ती ही जा रही है. शादी से लेकर पब्लिक इवेंट्स तक, सपना की काफी डिमांड रहती हैं. अब उनके इस वीडियो को देखने के बाद भोजपुरी ऑडियंस भी काफी खुश है क्योंकि सपना ने उनका भी डिमांड अब पूरी कर दी है.

आपको बता दें कि सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' के बाद देशभर में उन्हें बड़ी पहचान मिली. रियलिटी टीवी के बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया और फैंस का मनोरंजन किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).