बॉलीवुड

बॉलीवुड की इस हसीना को अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड बनना चाहते है संजय दत्त

संजय दत्त अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात करने के साथ ही जेल में बिताए पलों और गर्लफ्रेंडस के बारे में बातें की.

बॉलीवुड की इस हसीना को अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड बनना चाहते है संजय दत्त
संजय दत्त (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) अब फिल्म पानीपत (Panipat) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रहे हैं. फिल्म में संजू बाबा अहमद शाह अब्दाली का रोल प्ले किया है. उनकी ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में संजय दत्त अपनी इस फिल्म को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन प्रमोशन के इसी सिलसिले के बीच संजू बाबा ने कहा है कि फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन को अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड बनना चाहते हैं.

दरअसल संजय दत्त अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात करने के साथ ही जेल में बिताए पलों और गर्लफ्रेंडस के बारे में बातें की. शो के दौरान संजय दत्त से उनकी गर्लफ्रेंड की लिस्ट के बारे में पूछा गया तो संजू बाबा ने कहा कि इस गिनती और बढ़ाना होगा. क्योंकि उनका सफर जारी है. ऐसे में संजय दत्त ने मजाक में कहा कि फिल्म में अपनी एक्ट्रेस कृति सेनन को वो 309वीं गर्लफ्रेंड बनना चाहते हैं. दरअसल फिल्म में कृति के काम से संजय दत्त काफी इम्प्रेस हुए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon) on

बात अगर फिल्म पानीपत की करे तो आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा सेना के सेनापति सदाशिव राव भाऊ के रोल में नजर आएंगे जबकि कृति उनकी पत्नी के रोल में. हालांकि इस फिल्म का ट्रेलर सामने के बाद से ही अर्जुन कपूर को लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2019 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).