बॉलीवुड

रणबीर कपूर की 'गर्लफ्रेंड्स' को लेकर संजय दत्त का बयान, कह दी ऐसी बात

फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स का खुलासा किया गया था और अब उन्होंने रणबीर की गर्लफ्रेंड्स को लेकर ये बात कही है

रणबीर कपूर की 'गर्लफ्रेंड्स' को लेकर संजय दत्त का बयान, कह दी ऐसी बात
रणबीर कपूर और संजय दत्त (Credits: Yogen Shah & Facebook)

‘संजू’ में लीड एक्टर की भूमिका निभानेवाले रणबीर कपूर ने फिल्म में संजय दत्त की गर्लफ्रेंड्स के बारे में दर्शकों को बताया. फैंस भी ये बात जानकर हैरान रह गए कि संजय की 308 से भी ज्यादा गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं. इसके बाद फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रणबीर से जब मीडिया ने सवाल किया कि अबतक उनकी कितनी गर्लफ्रेंड्स रही हैं? तो इसपर उन्होंने कहा, “मेरी 10 से भी कम गर्लफ्रेंड्स रही हैं. मुझे लव स्टोरीज पसंद है और में ठरकी नहीं बल्कि रोमांटिक हूं.” अब मजे की बात तो ये है कि खुद संजय दत्त रणबीर के इस बयान से सहमत नहीं हैं.

उन्होंने इस बात को मानने से इनकार कर दिया है कि रणबीर की 10 से कम गर्लफ्रेंड्स रही हैं. इंडिया टुडे को दिए हुए इंटरव्यू में संजय ने कहा, "में दावे के साथ कह सकता हूं कि उनका काउंट 10 से भी ज्यादा का है.”

इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड्स के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “बस, मुझे लगा कि मेरा काउंट 308 होगा. मुझे उनके नाम याद नहीं है और इसलिए मैंने उस तरह से काउंट नहीं रखा है. फिल्म में ये भी कुछ इसी तरह से दिखाया गया है. हो सकता है कि इतना ही होगा. लेकिन ये स्कोर काफी बड़ा है.”

आपको बता दें कि फिल्म ‘संजू’ को देखने के बाद कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस फिल्म के माध्यम से संजय ने अपनी छवि लोगों की नजर में सुधारने की कोशिश की है. इसको लेकर अब संजय ने अपनी सफाई में कहा, “मुझे नहीं लगता है कि कोई अपनी छवि को सुधारने के पीछे 30 से 40 करोड़ रूपए लगा देगा. ये काफी ज्यादा अमाउंट है. लोग जो भी कहते हैं ये उनकी सोच है. मैंने तो सच कहा है. इस सच को देश ने मंजूर भी किया है. में खुश हूं कि लोगों ने मेरी जिंदगी को स्वीकार किया है और उससे सीख ली है."

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).