Dabangg 3 Song Hud Hud: फिल्म के इस नए गाने में सलमान खान ने किया ऐसा डांस देखकर हो जाएंगे हैरान
दबंग 3 के इस नए गाने में सलमान जमकर एटीट्यूड तो दिखा ही रहे है साथ ही अपने बट हिलाकर हैरान भी कर रहे हैं.
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) का प्रमोशन शुरू हो चुका हैं. फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. ऐसे में सलमान की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और सलमान एक बार फिर हुड हुड दबंग करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल सलमान की फिल्म दबंग की तरह इसका टाइटल ट्रैक भी लोगों के बीच काफी फेमस रहा है. यही वजह है कि इसके मेकर्स फिल्म के साथ इसके गाने का नया वर्जन दर्शको के बीच लाते रहते हैं.
इस ट्रैक में भी सलमान खान का दम बखूबी दिखाई दे रहा है. अपने अनोखे स्टाइल और डांस स्टेप से सलमान चर्चा में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इस गाने में सलमान जमकर एटीट्यूड तो दिखा ही रहे है साथ ही अपने बट हिलाकर हैरान भी कर रहे हैं. बात करे इस गाने की तो इसका म्यूजिक दिया है साजिद वाजिद ने जबकि शादाब शबरी और साजिद ने इसे गाया है.
दबंग 3 में सलमान खान संग सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान तो नजर आएंगे ही इसके साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) डेब्यू करने जा रही हैं. तो वहीं फिल्म में विलेन के रोल साउथ सुपरस्टार सुदीप नजर आएंगे.
सलमान खान की इस फिल्म इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है. सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान (Arbaaz Khan) तथा निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2019 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

