बॉलीवुड

सलमान खान को उनके फार्महाउस पर सांप ने काटा, इलाज के बाद लौटे घर

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान को उनके जन्मदिन (27 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था. इंडस्ट्री के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था.

सलमान खान को उनके फार्महाउस पर सांप ने काटा, इलाज के बाद लौटे घर
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

रायगढ़, 26 दिसम्बर : बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान को उनके जन्मदिन (27 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर उनके फार्महाउस पर सांप ने काट लिया था. इंडस्ट्री के सूत्रों ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था. शनिवार को, सलमान खान को 'बिग बॉस 15' में आलिया भट्ट और एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के अन्य कलाकारों के साथ प्री-बर्थडे पार्टी करते देखा गया.

यह घटना रविवार (26 दिसंबर) को पनवेल में उनके फार्महाउस में हुई, जो कि रायगढ़ जिले में नवी मुंबई के करीब है. फार्महाउस एक हरे, घने जंगलों वाले क्षेत्र में स्थित है. सांप के काटने से सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोगों और परिवार में खलबली मच गई. उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई. यह भी पढ़ें : वृंदावन के पुजारियों ने सनी लियोन के वीडियो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

आईएएनएस के प्रयासों के बावजूद, उनका परिवार इस मामले पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं था. परिवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि स्टार का पनवेल गेटअवे होम, जहां खान क्वालिटी टाइम बिताते है, वहां सांप अधिक है. कुछ साल पहले एक कोबरा भी वहीं देखा गया था, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).