बॉलीवुड

Salman Khan Bharat New Poster: सलमान खान बने शिप कैप्टेन, कैटरीना कैफ का दिखा हॉट अवतार

फिल्म 'भारत' के नए पोस्टर में एक बार फिर इस नए अंदाज में दिखे सलमान खान. कैटरीना कैफ भी हैं साथ में...

Salman Khan Bharat New Poster: सलमान खान बने शिप कैप्टेन, कैटरीना कैफ का दिखा हॉट अवतार
सलमान खान और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) से उनका नया पोस्टर आज सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. फिल्म के इस नए पोस्टर में सलमान शिप ऑफिसर के गेटअप में नजर आ रहे हैं. इसी के साथ इस पोस्टर में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी दिखाई दे रही हैं. फिल्म के पोस्टर में सन 1985 का जिक्र किया गया है.

इस पोस्टर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करके सलमान ने लिखा, "मेरी मिटटी, मेरा देश. भारत को सलाम." इस फिल्म के पिछले पोस्टर को अगर देखा जाए तो उसमें सलमान एक माइन वर्कर के गेटअप में नजर आ रहे थे. वहीं कैटरीना फॉर्मल लुक में दिखाई दे रहीं थी. लेकिन इस बार सलमान ऑफिसर की वर्दी पहने नजर आए तो वहीं कैटरीना ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.

गौरतलब है कि इस फिल्म से अब तक जितने भी पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं, उन सभी में सलमान का एक अलग ही लुक देखने को मिला है. जाहिर सी बात है कि ये फिल्म सलमान के किरदार के कई अलग पहलुओं को दर्शाएगी.

इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने किया है. इस फिल्म से हर दिन एक नया पोस्टर रिलीज किया जा रहा है जिसके चलते अब ये फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही है. आपको याद दिला दें कि फिल्म 'रेस 3' (Race 3) के दौरान भी इसी तरह की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करते हुए फिल्म से हर दिन एक किरदार का पोस्टर रिलीज किया गया था.

बात करें 'भारत' की इसमें सलमान और कैटरीना के साथ दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे. ये फिल्म 5 जून, 2019 को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).