Salman Khan Sikandar Shooting: हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, ताज फलकनुमा पैलेस में करेंगे 'सिकंदर' की शूटिंग

“सिंघम अगेन” की रिलीज के बाद अब “दबंग” स्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. अभिनेता शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं.

Salman Khan (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 3 नवंबर : “सिंघम अगेन” की रिलीज के बाद अब “दबंग” स्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं. अभिनेता शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा लॉरेंस बिश्नोई गिरोहों से मौत की धमकियों के मद्देनजर बढ़ा दी गई है. फिल्म की टीम ताज फलकनुमा पैलेस में एक भव्य सीन की शूटिंग करेगी. पैलेस से सलमान खान का गहरा नाता है. उनकी बहन अर्पिता खान ने 2014 में इसी आलीशान महल में शादी की थी.

“सिकंदर” में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी. यह फिल्म दोनों की साथ में पहली फिल्म है. “ सिकंदर” का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है. मुरुगादॉस ने 'गजनी' और "हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी" जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है. फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जा रहा है. “सिकंदर” के निर्माताओं ने सिकंदर की रिलीज डेट 2025 में ईद के लिए लॉक कर दी है. हाल ही में मिली धमकी और दोस्त-राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान कड़ी सुरक्षा के बीच शूटिंग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया, उनके हथियार लेकर फरार

सलमान खान के दोस्त और नेता बाबा सिद्दीकी को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मार दी गई थी. बाबा हिंदी फिल्म बिरादरी के बहुत करीब थे और हर साल शानदार इफ्तार पार्टी देते थे. इसमें टीवी और फिल्म जगत के तमाम सितारे शिरकत करते थे.

Share Now

संबंधित खबरें

PM मोदी और राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने हैदराबाद हाउस में की बैठक, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण और मित्रता का संदेश; VIDEO वायरल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड