सलमान खान ने मूसलाधार बारिश के बीच शुरू की 'दबंग 3' की शूटिंग
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान यहां भारी बारिश में अपनी 'दबंग' फेंचाइजी की तीसरी किश्त की शूटिंग कर रहे हैं. सलमान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 'दबंग 3' के सेट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ब्लैक टी-शर्ट और मूछ वाले लुक में नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) यहां भारी बारिश में अपनी 'दबंग' (Dabangg) फेंचाइजी की तीसरी किश्त की शूटिंग कर रहे हैं. सलमान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 'दबंग 3' (Dabangg 3) के सेट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह ब्लैक टी-शर्ट और मूछ वाले लुक में नजर आ रहे हैं.
उन्होंने कहा, "हैप्पी इंडीपेनडेंस डे. हैप्पी राखी और हैप्पी रेन इन ब्यूटीफुल जयपुर, राजस्थान."
'दबंग 3' के निर्देशक प्रभुदेवा हैं और सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) इसके निर्माता हैं.
इस फिल्म से अभिनेता-फिल्मकार महेश मांजरेकर की बेटी साई भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, साई इस फिल्म में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की प्रेमिका की भूमिका में नजर आएंगी.
संबंधित खबरें
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
अरिजीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की खबरों के बीच फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश; बताया कब तक रिलीज होंगे नए गाने (See Post)
Salim Khan Hospitalised: सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती, पिता का हाल जानने पहुंचे सलमान खान, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ (Watch Video)
Aayush Sharma Threat Email: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, 'प्रोटॉन मेल' के जरिए भेजा गया संदेश
\