बॉलीवुड

Republic Day 2020: सलमान खान ने फैंस को दिया फिट इंडिया का संदेश, साइकिल चलाते हुए शेयर ये मजेदार Video

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने फैंस को स्पेशल अंदाज में बधाई दी है. साइकिलिंग का शौक रखने वाले सलमान ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को रिपब्लिक डे विश किया और साथ ही फिट रहने का संदेश दिया.

Republic Day 2020: सलमान खान ने फैंस को दिया फिट इंडिया का संदेश, साइकिल चलाते हुए शेयर ये मजेदार Video
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

Republic Day 2020: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने आज गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर अपने फैंस को स्पेशल अंदाज में बधाई दी है. साइकिलिंग का शौक रखने वाले सलमान ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को रिपब्लिक डे (Republic Day) विश किया और साथ ही फिट रहने का संदेश दिया. सलमान ने साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी लाइक और कमेंट भी मिल रहे हैं."

सलमान खान ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "भारत को फिट रखिये और आप सभी को हैपी रिपब्लिक डे."

 

View this post on Instagram

 

Keep being fit India 🇮🇳 and wish u all a very Happy Republic Day ...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इस वीडियो में सलमान ग्रीन कलर की हूडी और कैप पहने हुए साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले सलमान कई दफा अपनी फिल्मों के सेट पर इसी तरह साइकिल से पहुंचकर लोगों को सरप्राइज कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK का आरोप, सलमान खान इन 2 एक्टर्स का करियर कर रहे हैं बर्बाद, पढ़ें पूरा ट्वीट

बात करें फिल्मों तो सलमान अब जल्द ही दिशा पटानी के साथ फिल्म 'राधे' में नजर आएंगे जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के अलावा उन्होंने साजिद नाडीयाडवाला के साथ अपनी अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).