बॉलीवुड

इस तरह से सलमान और अरबाज ने बहन अर्पिता के लिए ढूंढा था दूल्हा, जानें ये दिलचस्प किस्सा

सलमान खान ने सुनाया अपने परिवार से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा, यहां पढ़ें

इस तरह से सलमान और अरबाज ने बहन अर्पिता के लिए ढूंढा था दूल्हा, जानें ये दिलचस्प किस्सा
सलमान खान और परिवार (Photo Credits: Facebook)

सुपरस्टार सलमान खान ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी फिल्म का हीरो और बहन अर्पिता के लिए पति कैसे मिला. सलमान सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' पर 'लवरात्रि' के आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के साथ पहुंचे.

सलमान ने शो की शूटिंग के दौरान इस बारे में बताया.

उन्होंने कहा, "अरबाज और मैंने फैसला किया था कि हमारी बहन अलवीरा को पटाने की कोशिश करने वाले को हम देख लेंगे और इस वजह से किसी की भी अलवीरा के पास आने की हिम्मत नहीं हुई."

सलमान खान और परिवार (Photo Credits: Facebook)

उन्होंने कहा, "जब हमारी प्यारी बहन 23 की हुई तो हमने उसके लिए लड़का देखने का निर्णय लिया, इसलिए जब अर्पिता बड़ी हुई तो हमने उसे अपनी पसंद का लड़का चुनने देने का निर्णय लिया."

सलमान ने कहा, "आयुष, अरबाज के साथ जिम में वर्कआउट करता था और एक दिन अरबाज ने मुझसे कहा कि वह किसी को अपनी अगली फिल्म के लिए लीड रोल के लिए ढूंढ़ रहा है और तीन महीनों बाद जब अर्पिता, आयुष को हमसे मिलाने घर ले आई, तो अरबाज मुझे धीरे से कान में कहा, 'अभी तो यह फ्री में फिल्म करेगा."'

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2018 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).