Dabangg 3: मौनी रॉय को सलमान खान ने दिया बड़ा मौका, फिल्म के लिए करेंगी ऐसा काम

टेलीविजन स्पेस में नाम कमाने के बाद अब मौनी रॉय बॉलीवुड में भी धूम मचाने को तैयार हैं

सलमान खान और मौनी रॉय (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में आइटम सॉन्ग को लेकर एक नई अपडेट मीडिया में आई है. फिल्म के पहले पार्ट में हमने जहां मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को ठुमकते लगाते हुए देखा तो वहीं इसके दूसरे पार्ट में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने हॉट अंदाज में नजर आईं. अब खबर है कि 'दबंग 3' के लिए सलमान ने मौनी रॉय को आइटम सॉन्ग का चांस देने का फैसला किया है.

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर के अनुसार, फिल्म में जहां सलमान खुद इस आइटम सॉन्ग में नजर आएंगे वहीं अब टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय को भी यहां अपनी हॉटनेस का तड़का लगाने का मौका इसके मेकर्स देने जा रहे हैं. मौनी इन दिनों बॉलीवुड में कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'गोल्ड' (Gold) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी हाल ही में जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर - रॉ' (Romeo Akbar Walter- RAW) में नजर आईं. इसी के साथ वो जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में भी नजर आएंगी जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी लीड रोल में हैं.

एक तरफ जहां मौनी इन सारे प्रोजेक्ट्स के साथ व्यस्त हैं वहीं अब उन्हें सलमान खान का साथ मिला है. फिल्म 'दबंग 3' के लिए शूटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू कर दी गई थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी. ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज हो रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड