बॉलीवुड

क्या फिल्म 'भारत' में ऐसा होगा सलमान खान का LOOK? इंटरनेट पर Viral हुई ये फोटो

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' के काम में पूरी तरह व्यस्त नजर आ रहे हैं. इसी के साथ वो 'बिग बॉस सीजन 12' के लिए भी शूट करते हैं

क्या फिल्म 'भारत' में ऐसा होगा सलमान खान का LOOK? इंटरनेट पर Viral हुई ये फोटो
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान की फिल्म 'भारत' को लेकर काम पूरे जोर पर है. हाल ही में इस फिल्म के यूएई शेड्यूल की शूटिंग पूरी की गई. इंटरनेट पर अब यूएई से इस फिल्म के सेट से कुछ फोटोज वायरल हुई है जिसमें सलमान अपने 'भारत' फिल्म के लिए अपनाए गए अनोखे लुक में नजर आ रहे हैं. दरअसल, सलमान के एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

एक फोटो में जहां सलमान ब्लैक जैकेट पहने अपने मसल्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में वो शर्ट पहने एक भोले भले व्यक्ति के रूप में दिखाई दे रहे हैं. लेकिन अब क्या वाकई फिल्म 'भारत' में सलमान का लुक ऐसा होगा फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है.

आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' के लिए यूएई के साथ ही माल्टा में शूटिंग की गई. इसी के साथ इस फिल्म को मुंबई में शूट किए जाने की बात सामने आ रही है.

बता दें कि फिल्म 'भारत' से प्रियंका चोपड़ा की एग्जिट के बाद कैटरीना कैफ को उनकी जगह कास्ट किया गया. फिल्म में सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और तब्बू भी नजर आएंगी. ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).