बॉलीवुड

चुलबुल पांडे बन सलमान खान ने किया दबंग ऐलान, कहा अब ऐसे करेंगे फिल्म प्रमोट

इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं और इसका निर्माण सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान मिलकर कर रहे हैं. इसके साथ ही चार भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू में 20 दिसंबर को रिलीज होगी.

चुलबुल पांडे बन सलमान खान ने किया दबंग ऐलान, कहा अब ऐसे करेंगे फिल्म प्रमोट
दबंग 3 प्रोमो (Image Credit: YouTube)

सलमान खान (Salman Khan) अब अपनी फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर दबंगई करने की तैयारी में हैं. हाल ही में कई मौकों पर सलमान इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई दिए थे. लेकिन अब सलमान खान अपनी इस फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे. क्योंकि इसके प्रमोशन की जिम्मेदारी खुद चुलबुल पांडे ने संभाल ली है. जी हां, इस बात का ऐलान खुद चुलबुल पांडे ने किया है. दरअसल सलमान खान और फिल्म के मेकर्स दबंग 3 का प्रमोशन बेहद ही यूनिक तरीके से करना चाहते हैं.

ऐसे में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पेज एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो चुलबुल पांडे के अवतार में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में चुलबुल पांडे कहते है कि वो जब फिल्म उनकी है तो सलमान इसका प्रमोशन क्यों करेंगे? ऐसे में जब तक फिल्म रिलीज नहीं होती चुलबुल पांडे खुद अपनी फिल्म को प्रमोट करते दिखाई देंगे.

इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा (Prabhu Deva) कर रहे हैं और इसका निर्माण सलमान खान और उनके भाई अरबाज खान मिलकर कर रहे हैं. इसके साथ ही चार भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू में 20 दिसंबर को रिलीज होगी.

'दबंग-3' में अभिनेता व फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर की बेटी साई के तौर पर एक नया चेहरा लांच किया जाएगा. नवोदित अभिनेत्री साई सुपरस्टार सलमान खान के अनोखे किरदार चुलबुल पांडे के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).