Dabangg 3 Box Office Collection: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने महज तीन दिनों में बटोरे 80 करोड़ से भी ज्यादा रूपये
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस बेहद शानदार कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 80 करोड़ से भी ज्यादा पैसे बटोर लिए हैं.
Dabangg 3 Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म ने 3 दिनों में अब तक 80 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और इसकी रिलीज के बाद इसे काफी बढ़िया रिस्पोंस मिलता दिखाई दे रहा है. फिल्म में सलमान के साथ भी सोनाक्षी सिन्हा, डेब्यू एक्टर, सई मांजरेकर, अरबाज खान और सुदीप किच्चा लीड रोल में हैं.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी देते हुए लिखा, "विरोध के बावजूद ओपनिंग वीकेंड में 'दबंग 3' की कमाई 80 करोड़ से ज्यादा की रही. इस फिल्म ने शुक्रवार को 24.50 करोड़, शनिवार को 24.75 करोड़ और रविवार को 31.90 करोड़ की कमाई की है."
#Dabangg3 - despite protests affecting its biz severely - packs ₹ 80 cr+ in its *opening weekend*, primarily due to the superstardom of #SalmanKhan... Fri 24.50 cr, Sat 24.75 cr, Sun 31.90 cr. Total: ₹ 81.15 cr. #India biz. Note: All versions.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 23, 2019
फिल्म की 3 दिन की टोटल इनकम अब 81.15 करोड़ रूपए है. गौरतलब है कि देशभर में नागरिकता कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है और हर तरफ विरोध देखने को मिल रहा है. ऐसे तनावपूर्ण माहोल में भी सलमान खान की फिल्म अपनी जादुई कलेक्शन करने में कामयाब नजर आई है.
ये भी पढ़ें: Dabangg 3 Movie Review: चुलबुल पांडे उर्फ सलमान खान की ये मसाला एंटरटेनर फिल्म करती है बोर
हर दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 2 दिन के भीतर ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी आसानी से पार कर जाएगी. तकरीबन 7 साल बाद सलमान ने 'दबंग' सीरीज का ये तीसरा पार्ट रिलीज किया. फिल्म को समीक्षकों से एवरेज रिस्पोंस मिला है लेकिन बावजूद इसके इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शक पहुंच रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

