बॉलीवुड

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 31 साल, बचपन की तस्वीर शेयर कर सभी का किया शुकिया

1988 में बीवी हो तो ऐसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान को असली पहचान उनकी दूसरी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मिली. जिसके बाद सलमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 31 साल, बचपन की तस्वीर शेयर कर सभी का किया शुकिया
(Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में अपने 31 साल पूरे कर लिए है. साल 1988 में बीवी हो तो ऐसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान को असली पहचान उनकी दूसरी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ (Maine Pyar Kiya) से मिली. हालांकि इस फिल्म की रिलीज के बाद भी सलमान से ज्यादा एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree Patwardhan) का हल्ला बोलने लग गया था. लेकिन इसके बाद हम आपके हैं कौन, करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों के बाद तो सलमान का बॉलीवुड में डंका बोलने लग गया. पिछले 20 साल से सलमान बॉलीवुड (Bollywood) के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है और आज भी उनका जलवा कायम हैं.

फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे करने के पर अब सलमान खान ने सलमान ने इंडस्ट्री में अपने 31 साल पूरे होने पर एक बचपन की तस्वीर शेयर की है. जिसका कैप्शन देते हुए सलमान ने लिखा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और उन सभी लोगों का मेरी 31 साल की यात्रा में शामिल होने का शुक्रिया. उन फैन्स और खैरियत चाहने वालों का भी शुक्रिया जो मेरे साथ इस अद्भुत यात्रा में शामिल रहे हैं. यह भी पढ़े: क्या रिलीज डेट और क्रिएटिव मतभेद के चलते सलमान खान ने भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह से किया किनारा?

वर्क फ्रंट की बात करे तो सलमान खान इन दिनों फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं. ये फिल्म साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. तो वहीं पिछले कुछ दिनों से सलमान खान, संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेट इशू और क्रिएटिव मतभेद के चलते दोनों ने इस फिल्म को रोक दिया हैं. हालांकि इससे इनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).