सलमान खान ने स्पॉट बॉय के लिए किया ऐसा काम, लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ
बॉलीवुड के भाईजान कहे जानेवाले सलमान खान इंडस्ट्री में कई लोगों की मदद कर चुके हैं फिर वो चाहे किसी की बॉलीवुड में एंट्री कराना हो या फिर किसी के इलाज का खर्च, सलमान अपने चाहनेवालों के लिए ये सभी चीजें कर चुके हैं.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री में न सिर्फ एक पॉपुलर स्टार बल्कि एक मददगार साथी के रूप में देखे जाते हैं. उनकी बदौलत अब तक कितने ही कलाकारों ने इंडस्ट्री ने अपनी शुरुआत की. अभी हाल ही में सलमान ने कुछ ऐसा किया जिसके लिए लोग इनकी खूब सराहना कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सलमान ने अपनी फिल्म के सेट पर एक स्पॉट बॉय (Spot boy) की बकाया धनराशी चुका कर उसकी मदद की.
एशियन ऐज की रिपोर्ट में कहा गया कि कई बार ऐसा होता है जब किसी भी हेक्टिक शूट के चलते वर्करों की पेमेंट में देरी हो जाती है जिनमें स्पॉट बॉयज भी शामिल हैं. ऐसे में किसी ने सलमान को बताया कि कुछ लोगों की दिन की मजदूरी उन्हें नहीं मिल पाई है. इसके बाद सलमान ने फौरन इस बात का ख्याल रखा कि सभी को उनके पैसे समय पर मिल जाएं.
ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने 16 साल के लड़के को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि हाल ही राम सुजन सिंह नाम के एक एक्टर ने देखा कि सलमान बैठकर खाना खा रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को उनके साथ बैठकर खाना खाना था. तो सलमान ने वैसा ही किया और उनके साथ बैठ गए. ये बेहद कम ही देखना को मिलता है जब कोई बड़ा सुपरस्टार इस तरह से अपने करीब लोगों की इच्छाओं को पूरा करता जाए.
बता दें कि सलमान जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, सई मांजरेकर और सुदीप किच्चा के साथ नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और ये फिल्म 20 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

