बॉलीवुड

कोरियोग्राफर Mudassar Khan की शादी में शामिल हुए Salman Khan, सादगी ने खींचा लोगों का ध्यान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए. मुदस्सर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सलमान शादी के दौरान उन्हें गले लगा रहे हैं.

कोरियोग्राफर Mudassar Khan की शादी में शामिल हुए Salman Khan, सादगी ने खींचा लोगों का ध्यान
Salman Khan

मुंबई, 3 दिसंबर : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शामिल हुए. मुदस्सर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सलमान शादी के दौरान उन्हें गले लगा रहे हैं.

'दबंग' स्टार शादी में ब्लैक शर्ट और डेनिम में नजर आए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने इवेंट में धमाकेदार एंट्री की. मुदस्सर ने क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: ''यह पल हमेशा मेरे दिल में रहेगा. धन्यवाद सर." कोरियोग्राफर ने सलमान के साथ 'रेडी', 'दबंग' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कौन को लेकर भाजपा में चर्चा शुरु, मप्र में शानदार जीत के बाद चौहान की दावेदारी मजबूत

मुदस्सर ने रिया किशनचंदानी से शादी की. रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की. उन्होंने कैप्शन दिया, "अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान रिया किशनचंदानी से शादी. हमारे सभी दोस्तों और प्रियजनों के समर्थन और प्यार के लिए हम दोनों के परिवारों की ओर से धन्यवाद. दुआ में याद रखना."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).