सलमान खान और आयुष शर्मा-स्टारर फिल्म 'अंतिम' का रोमांटिक गाना 'होने लगा' रिलीज
सलमान खान और आयुष शर्मा-स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म के लिए उत्साह का एक कारण इसका साउंडट्रैक भी है.
मुंबई, 9 नवंबर : सलमान खान और आयुष शर्मा-स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म के लिए उत्साह का एक कारण इसका साउंडट्रैक भी है. फिल्म के 'विघ्नहर्ता' और 'भाई का जन्मदिन' गाने पहले ही धमाल मचा चुके है. फिल्म के निमार्ताओं ने अब तीसरा गाना 'होने लगा' जारी किया है.
यह एक रोमांटिक गाना है. गाने में आयुष शर्मा और महिमा मकवाना की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है. 'होने लगा' का संगीत रवि बसरूर ने दिया है, जिसके बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और कोरियोग्राफी शबीना खान और उमेश जाधव ने की है. यह भी पढ़ें : ‘बंटी और बबली 2’ ने सिद्धांत चतुवेर्दी के सपनों को किया सच
'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमान खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और यह 26 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

