सलीम खान का शॉकिंग खुलासा- जेल में इतनी बुरी हो गई थी सलमान खान की हालत, देखकर फूट फूटकर रोईं थी मां
सलीम खान ने हालिया इंटरव्यू में बेटे सलमान खान को लेकर कई अनसुनी बातें बताई हैं, जानें
सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जो अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी और अपने विवादों के चलते हमेशा मीडिया में बने रहे हैं. हाल ही में सलमान के पिता सलीम खान ने पत्रकार नीलेश मिश्रा (Neelesh Misra) को दिए हुए अपने इंटरव्यू में अपने बेटे को लेकर कई सारे अनुसुने किस्से सुनाए. उन्होंने बताया कि जब हिट एंड रन केस (Hit and Run Case) में सलमान खान को जेल हुई थी तब उनके साथ ही पूरा परिवार किस तरह से परेशानी में पड़ गया था.
सलीम ने बताया कि सलमान 18 दिनों के लिए जेल में बंद थे. उस समय सलमान को इस स्थिति में देखकर वो बेहद दुखी थी वो घर में खाना खाने और यहां तक की एसी चलाने में भी तकलीफ महसूस करते थे क्योंकि उन्हें हमेशा ये बात सताती थी कि उनका बेटा किस हाल में होगा.
सलीम ने बताया कि उस दौरान सलमान ने उन्हें जानकारी दी थी कि जेल में एक दरी बचाई जाती थी और पास में एक बाल्टी पानी रख दिया जाता था. जब उनकी मां उन्हें देखने जोधपुर पहुंची तो उन्हें देखकर वो फफक-फफककर रोने लगी. सलमान के बाल बिखरे हुए थे और उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी. पुलिस ने आवाज लगाई कि 343 नंबर को ले आओ और जब पलटकर देखा तो वो सलमान थे.
सलीम ने कहा कि किस तरह से पलभर आदमी का नाम एक नंबर में बदल गया था. आज सलमान को इस बात का बहुत दुख है कि उन्होंने अपने माता-पिता को बहुत तकलीफ पहुंचाई है. वो अपने माता-पिता से बेहद प्रेम करते हैं. यही वजह है कि इतने बड़े स्टार होने के बाद वो महज 1000 स्क्वायर फूट के फ्लैट में रहते हैं. आगे उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अपने पेरेंट्स की इतनी फिक्र है कि वो आज तक सेट नहीं हो पाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2019 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

