ऋषि कपूर ने जीत के बाद पीएम मोदी को दी यह सलाह

अभिनेता (66) ने कहा कि इन बातों पर ध्यान देकर हम वैसा भारत को पा सकते हैं जैसा हम चाहते हैं. उन्होंने कहा, "शिक्षा स्नातक युवा को अच्छे रोजगार दे सकती है और बीमार को पूरा जीवन दे सकती है. एक सच्चा लोकतंत्र - एक अवसर."

ऋषि कपूर (Photo Credits : Facebook)

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने सरकार से नागरिकों के लिए रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने का आग्रह किया है. फिलहाल न्यूयार्क में अपना इलाज करा रहे ऋषि ने लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों- स्मृति ईरानी और अरुण जेटली को किए कई ट्वीट्स में अपनी चिंता जाहिर की. ऋषि ने लिखा, "दोबारा निर्वाचित हुई बीजेपी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मेरी विनम्र इच्छा, कामना और आग्रह है कि. कृपया भारत में निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य तथा पेंशन के लिए काम करें. यह मुश्किल है लेकिन अगर आप आज शुरू करते हैं, तो हम इसे एक दिन जरूर हासिल कर लेंगे."

उन्होंने कहा, "यहां स्नातक की शिक्षा देखने और अस्पतालों में विशेष इलाजों के बारे में सुनने के बाद, सिर्फ कुछ लोगों की ही इन तक पहुंच क्यों हो. आखिरकार, यहां अमेरिका में अधिकांश डॉक्टर और शिक्षक भारतीय हैं."

यह भी पढ़े: पीएम मोदी से फोन पर बात करना चाहती हैं अनुपम खेर की मां, कहा- चल फोन पे बात करा!

अभिनेता (66) ने कहा कि इन बातों पर ध्यान देकर हम वैसा भारत को पा सकते हैं जैसा हम चाहते हैं. उन्होंने कहा, "शिक्षा स्नातक युवा को अच्छे रोजगार दे सकती है और बीमार को पूरा जीवन दे सकती है. एक सच्चा लोकतंत्र - एक अवसर."

उन्होंने कहा, "अगर मैंने ज्यादा बोल दिया को कृपया मुझे माफ कीजिए लेकिन एक नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि यह बात सामने लाना मेरा कर्तव्य है."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PM Modi Targets Congress Over Gulf Remarks: केरलवासियों की सुरक्षा का दिया भरोसा, विपक्ष पर साधा निशाना

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड